सीआरपीएफ 22वीं बटालियन द्वारा “हर घर तिरंगा” योजना के तहत बाइक रैली का आयोजन,,,,,,,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22वीं बटालियन द्वारा केन्द्रीय सरकार की “हर घर तिरंगा” योजना के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बीजापुर,,,,,,,
यह बाइक रैली मिंगाचल, बीजापुर से प्रारंभ होकर नैमेड, बीजापुर तक निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मार्ग में स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को तिरंगे के महत्व से अवगत कराना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।
सीआरपीएफ 22वीं बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि “हर घर तिरंगा” योजना न केवल राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का एक प्रयास है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता को भी सुदृढ़ करता है।






