गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिन्हा उर्फ पिंटू (29 वर्ष), निवासी तेतरखूंटी और भूपेंद्र पटेल (29 वर्ष), निवासी दलपत सागर वार्ड, जगदलपुर के रूप में हुई है।
थाना बोधघाट में प्रार्थी नवीन झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गीदम नाका रेलवे फाटक के पास अपने काम से गया था, तभी दोनों आरोपी कार में आए और पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर 50,000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी की।

