Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized दंतेवाडा जिले के गांव पालनार में अधेड़ उम्र की महिला की संदिग्ध...

दंतेवाडा जिले के गांव पालनार में अधेड़ उम्र की महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

0
140
  • दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पालनार में एक अधेड़ महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान हूंगी माड़वी, पिता स्व. हांदा माड़वी, निवासी पालनार मुस्लतोंटा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना बीती रात की है। महिला का शव गांव के बाहरी क्षेत्र में नग्न अवस्था में मिला, जिससे आपराधिक कृत्य की आशंका और गहराती है। शुक्रवार को पालनार में साप्ताहिक बाजार था। घटना की सूचना मिलते ही कुआकोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। हालांकि जिस तरह से शव मिला है, उससे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने महिला की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कोणों से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here