मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ‘फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल।
रायपुर:-
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के ग्राम जामगांव (एम) में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई एवं केंद्रीय भंडार गृह परिसर तथा स्प्रेयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत स्थापित हर्बल एक्सट्रैक्शन इकाई का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ‘फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल’ को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 27.87 एकड़ क्षेत्र में ₹36.47 करोड़ की लागत से निर्मित इन इकाइयों से लगभग 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह संयंत्र आयुर्वेदिक औषधि निर्माण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

