Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *पुल टूटी पडी है लेकिन सुध लेने वाला कोई नही,,,लोगो को स्कुली...

*पुल टूटी पडी है लेकिन सुध लेने वाला कोई नही,,,लोगो को स्कुली बच्चों को होती है आनेजाने में परेशानी।आर. एल. कुलदीप की खबर:-*

0
105

*पुल टूटी पडी है लेकिन सुध लेने वाला कोई नही,,,लोगो को स्कुली बच्चों को होती है आनेजाने में परेशानी।आर. एल. कुलदीप की खबर:-*

 

दुर्गूकोंदल:-

दुर्गूकोंदल ब्लाक के गुमडीडिही से छीदटोला से आंधेवाडा जाने वाली मार्ग में पुल जो की 1 साल से अधिक हो गया है टूटा पड़ा हुआ है जिससे क्षेत्र के आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यहां तक बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए दिक्कतें होती है बारिश में गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को हाटबाजार आनेजाने में राशन सामग्री लाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस संबंध में ग्राम छिंदटोला के ग्रामीणों के द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन आज दिनांक तक किसी तरह का जनप्रतिनिधियों ने उसे मार्ग मे बने पुल को बनाने का सुध नहीं लिए।

 

 

ग्रामीणों ने ये भी बताये कि हमारे द्वारा सरपंच सचिव को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक टूटा हुआ पुल नही बन पाया है सरकार मुलभुत योजना सहित तमाम योजनाए चलाती है अगर सरपंच सचिव चाहते तो इसमें पाईप को डालकर मिट्टी पाटने से हम सब ग्रामवासी और आसपास के आनेजाने वालो को सुविधा होती लेकिन जनप्रतिनिधि लोग ही शायद बनाना नही चाह रहे होंगे।

 

अगर बनाना नही चाहते है तो बच्चों की पढाई के लिए स्कुल और शिक्षक की व्यावस्था और हमारे खानेपीने राशन पानी का सामान की व्यवस्था जनप्रतिनिधि के द्वारा हमारे गांव छिंदटोला में उपलब्ध करावे।

 

नही तोआनेवाले चुनाव में हम सब लोग चुनाव का बहिस्कार करने बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ग्रामीण श्री राम इतवार राम फुलेश्वर मनाराम प्रेमसिंह भानुराम राजुराम मिथूराम जेहराम पिलेस राम आदि ग्रामीण उपस्थित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here