Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized स्कूल सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर , स्कूलों की सफाई व्यवस्था चरमराई

स्कूल सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर , स्कूलों की सफाई व्यवस्था चरमराई

0
104

राहुल भोई-महासमुंद..।

दो सूत्रीय मांग को लेकर छग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज उनका संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन यहां पटवारी कार्यालय के सामने हुआ । धरना के बाद वे विधायक निवास पहुंचकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्कूलों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।

पटवारी कार्यालय के सामने धरनारत छग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष श्यामरतन सागर, उपाध्यक्ष परमेश्वर लहरे, जिला सचिव मानिकलाल टण्डन, जिला उपाध्यक्ष नीता देवदास और जिला व संभाग कोषाध्यक्ष चोवाराम गंधर्व ने बताया कि प्रदेश के समस्त शासकीय स्कूलों में 43301 से अधिक (महासमुंद जिले में 1785) स्कूल सफाई कर्मचारी वर्ष 2011 से अंशकालीन स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी न्यूनतम मानदेय पर कार्यरत हैं। अत्यल्प मानदेय के कारण आर्थिक एवं मानसिक रुप से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर भुगतान व नियमित करने का वादा किया था। जिसे आज पर्यंत पूर्ण नहीं किया गया है। उक्त मांग को लेकर हमने चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले 2 जून को ब्लॉक स्तरीय, 6 जून को जिला स्तरीय और आज रायपुर संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार व महासमुंद के कर्मचारी शामिल हुए। धरना के बाद विधायक को ज्ञापन सौंपकर उनकी पार्टी द्वारा किए गए वायदे की याद दिलाकर पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर भुगतान एवं युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन हुए शालाओं में सफाई कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि 30 जून तक मांगें न मानी गई तो उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। मांगें न माने जाने पर बैठक में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री निवास घेराव की भी योजना बन सकती है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here