Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *स्वास्थ्य सेकेट्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज, जिले के अस्पतालों में पत्रकारों पर...

*स्वास्थ्य सेकेट्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज, जिले के अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में आज जिला अस्पताल के सामने कांकेर प्रेस क्लब ने आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*

0
81

*स्वास्थ्य सेकेट्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज, जिले के अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में आज जिला अस्पताल के सामने कांकेर प्रेस क्लब ने आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*

 

कांकेर।

स्वास्थ्य सेकेट्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज, जिले के अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में आज जिला अस्पताल के सामने कांकेर प्रेस क्लब ने आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है, कांकेर प्रेस क्लब ने 3 दिन के भीतर इस तुगलकी फरमान को वापस लेने अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा 17 जून को एक आदेश जारी किया गया था जिसमें मेडिकल कालेज , अस्पतालों में मीडिया के द्वारा फोटो, वीडियो ग्राफी की गलत ठहराया गया था साथ ही मेडिकल कालेज में पीआरओ की नियुक्ति कर उसके माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देने की बात लिखी गई थी, जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों में आक्रोश है, कांकेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उगेश सिन्हा ने कहा कि यह आदेश पूर्ण रूप से मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है, पत्रकार जो कमियां ढूंढ कर प्रकाशित करते है उसके बाद उन कमियों को दूर करने का काम खुद विभाग और सरकार करती है, लेकिन अब पीआरओ हमें बताएगा कि क्या खबरें लगानी हैं और क्या नहीं ये अनुचित है। प्रेस क्लब के संरक्षक विजय पांडेय और राजेश शर्मा ने भी इसे अनुचित बताते हुए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। जिममे राजेश शर्मा, विजय पांडे, सीताराम शर्मा, अनुराग उपाध्याय, अमित चौबे, गौतम सरकार, उगेश सिंन्हा, खेमनारायण शर्मा, सतीश यादव, योगेंद्र सिंह बैंस, हबीब राज, लोकेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र यादव, प्रकाश ठाकुर, दिनेश मिश्रा, तामेश्वर सिंहा, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर, गौरव श्रीवास्तव, एस.ए. हफीज रिजवी, नीरज तिवारी, निपेंद्र सिंह ठाकुर, अपूर्व शर्मा, विकास अंभोरे, श्रवण बेसरा, राजकुमार कश्यप, शाहरुख खान, सुशील सलाम, आशीष परिहार, प्रशांत जोशी, मौसम साहू, दीपक पुड़ो, तेजमल नाग, अभय शर्मा, नटवर सोनी, हिमांशु यादव सहित पत्रकार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here