Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *Exclusive और बडी खबर अवैध तरीके से दुकानों में बिक रहा बोतल...

*Exclusive और बडी खबर अवैध तरीके से दुकानों में बिक रहा बोतल में पेट्रोल, हर समय रहती हादसे की आशंका।आर, एल, कुलदीप की खास खबर।*

0
180

*Exclusive और बडी खबर अवैध तरीके से दुकानों में बिक रहा बोतल में पेट्रोल, हर समय रहती हादसे की आशंका।आर, एल, कुलदीप की खास खबर।*

 

दुर्गूकोंदल:-

ज्वलनशील पेट्रोल की किराने और मोटर सायकल दुकानो में खुले आम बिक्री हो रही है। जबकि बडे़ पैमाने में घर में बिना किसी सावधानी के भंडारण कर रहे हैं।

 

 

खतरा को देखते हुए प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कभी भी हादशा हो सकती है लेकिन विभाग को शिकायत नहीं मिलती होगी। इसलिए वे कार्रवाई करने भी नहीं जाते हैं। ऐसे में हर समय बड़े हादसे की आशंका रहती है।

 

जगह जगह पेट्रोल की अवैध दुकानों में लोगों से मनमाना पैसा भी लिया जाता है।दुर्गूकोंदल के गली, मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम पेट्रोल बेचने के अलावा बिना किसी सावधानी के बड़े पैमाना पर पेट्रोल और डीजल का भंडारण किया जाता हैं। दरअसल दुर्गूकोंदल से लेकर क्षेत्र में तक जगह-जगह दुकानों के बाहर बोतलों में पेट्रोल बेच रहे हैं।

 

 

ऐसे में इन क्षेत्रों में कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

बीच दुर्गूकोंदल में लेकर चौक चौराहों पर व किराना दुकानों टायर दुकान मोटर सायकल सायकल स्टोर मोबाइल दुकान पर हो रही है बिक्री कुछ इस तरह दुकानों पर सजा कर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है बोतलों में पेट्रोल।

कुछ दुकाने इस प्रकार है….

 

प्रिया साईकिल स्टोर्टी

यादव टायर्स

निरंजन साहू

सुब्रत आटोपार्टस आदि आदि।

 

 

कारोबारी घरों में भी करते हैं पेट्रोल का भंडारण दुकान के अंदर ज्वलनशील पेट्रोल का भंडारण कर रखा जाता है जो घातक साबित हो सकता है।

जब्कि लोकल दुर्गूकोंदल में ही सरकार ने दे रखी है लयसंसी पेट्रोल पंप। उसके बावजूद भी नगर में बेच रहे है अवैध पेट्रोल।लेकिन इस ओर भी जिम्मेदार महकमा ध्यान नहीं दे रहे है। इससे कारोबारियों को कोई डर नहीं है।

 

केरोसिन और थिनर की करते हैं पेट्रोल में मिलावट

 

गैरकानूनी तो है ही मिलावट का भी धंधा खूब फल फूल रहा है। छोटी सी लापरवाही या किसी की बदमाशी तबाही मचा सकती है। यह सब खाद्य विभाग के अफसरों की लापरवाही का नतीजा ही हैं कि अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाले ये लोग विभिन्न पंपों से बड़े जरीकेन में पेट्रोल खरीद कर लाते हैं। फिर इसमें सॉल्वेंट, थिनर और केरोसिन तेल आदि मिलाकर बेचते हैं। इसके प्रयोग से वाहन के इंजन को भी नुकसान होता है।

 

*जागो ग्राहक जागो गाडी का ईंजन सही रखना है तो पेट्रोल पंप ही भागो।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here