Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 16 से 30 जून...

*मोहला:—धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 16 से 30 जून तक ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन कलेक्टर ने सुपोषण प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0
94

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—आदिवासी समुदायों के समग्र विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 16 जून से 30 जून तक ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान 2.0 सुपोषण प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के चिन्हांकित 35 जनजातीय ग्रामों में जाकर आमजन को पोषण, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा इन शिविरों का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाना है प्रत्येक चयनित ग्राम में ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं और प्रमाण पत्र सांकेतिक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें पहचान व सामाजिक सुरक्षा के लिए हितग्राहियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। कृषि व वित्तीय सहायता के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण, पीएम-किसान पंजीयन व जन धन खाता खोला जाएगा, बीमा योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा किया जाएगा और वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन कर लाभान्वित किया जाएगा। आंगनबाड़ी लाभ, टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी इसी प्रकार रोजगार व आजीविका से जोड़ने के लिए मनरेगा, पीएम-विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत किया जाएगा व गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ व टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इन शिविरों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, मनरेगा अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी, छात्रावास अधीक्षक, महिला व बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, पेंशन विभाग प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, आधार ऑपरेटर आदि मौजूद रहेंगे। इस दौरान आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रकाश लहरे, महिला बाल विकास अधिकारी चंद्र शेखर मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here