*संगठन ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया विरोध*
गुण्डरदही:-
स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालोद में पहुंचकर आधार बेस ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध कर ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति से कर्मचारी अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे 1-ओपीडी अवधि का समय अलग-अलग होना
2- छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जगह पर मोबाइल नेटवर्क / कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं रहती है अतः मोबाइल पर उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं होगा
3- मैदानी कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन अपने क्षेत्र का दौरा करना होता है इसके अतिरिक्त विभिन्न बैठकों प्रशिक्षण व समय-समय पर दिए गए मौखिक आदेशों का पालन एवं आपातकालीन स्थितियों में तत्काल उपस्थित होना होता है इन परिस्थितियों में आधार बेस उपस्थिति दर्ज करना असंभव है
4- सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में ओपीडी का समय दो पाली में होता है अतः एक दिन में दो बार उपस्थित एवं दो बार रवानगी दिखाना होगा जो ऑनलाइन संभव नहीं है संघ ने अवगत कराया है कि दुर्गम कठिन क्षेत्र में आवागमन सुगम नहीं है जैसे विकासखंड डौंडी विकासखंड डौंडीलोहारा जिसके कारण स्थिति दर्ज कराने हेतु मानसिक दबाव बना रहेगा इसके दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी
5- उक्त उपस्थिति आधार कार्ड बेस है जिससे साइबर क्राइम होने की आशंका होगी क्योंकि सभी कर्मचारी अधिकारियो का आधार कार्ड बैंक से लिंक है अतः आर्थिक नुकसान होने की स्थिति में नुकसान की भरपाई कार्यालय प्रमुख को वहन करने की जवाबदारी लेनी होगी। सभी कर्मचारियों का मोबाइल इस स्तर का नहीं है जो कि इस ऐप का सुचारू रूप से संचालन कर सके
और भी और ऐसे विभिन्न परेशानियों सामना करना पड़ रहा है जिससे सभी कर्मचारियों अधिकारियों में निराशा व्याप्त है इस सम्बन्ध में आज
*स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद ऑनलाइन आधार बेस उपस्तिथि तत्काल बंद करने संबंध में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश सूर्यवंशी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी,जिला महामंत्री दिनेश सिन्हा ,जिलाउपाध्यक्ष रोशन प्रजापति, गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष रोनाल्ड राव व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे*






