Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized देश का संविधान सर्वोच्च,ईसकी रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर–सुशील मौर्य

देश का संविधान सर्वोच्च,ईसकी रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर–सुशील मौर्य

0
87
  • 🟥केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें संवैधानिक मूल्यों की कर रही अनदेखी ….
  • केंद्र की मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कर रही तार-तार–प्रेमशंकर शुक्ला
  • आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्भाग मुख्यालय राजीव भवन से संविधान बचाओ यात्रा अभियान के तहत विशाल मशाल रैली रिकाली गई…
  • यह मशाल रैली राजीव भवन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग महारानी अस्पताल चौंक से महावीर चौंक, सिरहसार से लेकर मिताली चौंक होते हुए पुनः राजीव भवन में इस मशाल रैली यात्रा का समापन हुआ….
  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं। यहां तक कि शासन-प्रशासन भी संविधान के हिसाब से नहीं चल रहा है, भाजपा सरकार आदिवासियों और महिलाओं के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। वही विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए संविधान की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के हर ज़िले और ब्लॉक स्तर पर ‘संविधान बचाओ यात्रा’ आयोजित कर रही है। इस तारतम्य में आज संविधान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मशाल रैली निकाली गई…
  • ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा संविधान को बचाना हमारा परम कर्तव्य है.और इस कर्तव्य को पूरा करने के छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ इस कर्तव्य को निभाएगा.संविधान को एक तरफा अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करने वाली सत्ता में काबिज भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है,आज संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो रहा है. नियमों को ताक पर रखकर एक तरफा उसका संचालन किया जा रहा है जनता और छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया है.जब देश में सिर्फ और सिर्फ नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है.यह हमारे संविधान पर हमला है.संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी..
  • इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी, जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजवीन दास,यूंका अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, महामंत्री महेश द्विवेदी, राजेश राजेश राय, रविशंकर तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, गौरनाथ नाग, बलराम यादव, कमलेश पाठक,पार्षद सूर्योपानी, सुशीला बघेल,अफरोज बेगम, गौतम पाणिग्रही, शुभम् यदु, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शहनाज बेगम,राकेश मौर, रोहित पाणिग्रही,सायमा अशरफ, एस नीला, लोकेश नंदा,पंकज केवट, कर्तव्य आचार्य,मनिता राउत, उस्मान रजा, शेख अयाज,एडविन मार्क, राजेंद्र पटवा, आनफाज खान,खीरेंद्र यादव समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षदगण,सेवादल, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here