Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker अवैध डीजल बिक्री के खिलाफ युकां ने किया एन एच जाम।

अवैध डीजल बिक्री के खिलाफ युकां ने किया एन एच जाम।

0
91

अवैध डीजल बिक्री के खिलाफ युकां ने किया एन एच जाम

 

गुजरात में अवैध डीजल लाकर छोटे डोंगर से आयरन ओर परिवहन करने वाली ट्रकों में डाल रहे थे डीजल -वाधवानी

 

ट्रक मालिकों से पूरा पैसा काट कर उन्हें नकली डीजल दिया जा रहा था

 

 

कांकेर

आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गुजरात स्टेट से केमिकल युक्त डीजल लाकर स्थानीय ट्रकों में डीजल बिक्री का कार्य किया जा रहा था इसके विरोध में युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता अवैध डीजल का अस्थाई केंद्र कोड़ेजुंग चौक के करीब पहुंच कर अवैध डीजल बिक्री को बंद कराया गया शासन प्रशासन को सूचना दी गई परंतु कई घंटे के बाद प्रशासन के अधिकारी दिए पहुंचने पर युवक कांग्रेस एन एच पर चक्का जाम किया चक्का जाम के उपरांत प्रशासन हरकत में आया और अवैध बिक्री करने वाले 2 टैंकर 2 लोडर मीटर की गाड़ियों को जप्त किया गया

प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी ने बताया कि अवैध रूप से डीजल विक्रय का कार्य विगत 3 महीने से कांकेर में किया जा रहा है जिसकी जानकारी आसपास के रहवासी एवं पेट्रोल पंप के संचालकों द्वारा प्राप्ति हुई है। ठेकेदार राहुल 40 हजार लीटर छमता की गाड़ीयों में अवैध रूप से डीजल मंगवा कर उससे छोटे डोंगर माइंस से निकलने वाली वाहनों में स्वयं की 12 हजार लीटर के टैंकर से बाजार भाव से कुछ कम दर में विक्रय करने का कार्य कर रहा है तथा उक्त डीजल बहुत ही खराब किस्म का प्रतीत होता है जिससे आसपास पेट्रोल पंप संचालकों व ट्रक मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिस अवैध कार्य प्रणाली से ठेकेदार राहुल डीजल का एक टैंकर से दूसरे टैंकर में स्थानांतर कर रहा है वह भारतीय विस्फोटक अधिनियम के पूर्ण रूप से विरुद्ध है चुकी राहुल सिंघल के पास किसी भी प्रकार का विस्फोटक लाइसेंस एवम 5 लीटर जार प्रमाण पत्र,फूड लाइसेंस, फायर का प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यालय नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सत्यापन पत्र, ग्राम पंचायत अनापत्ति पत्र न होने के बावजूद वह डीजल का विक्रय कर रहा है वह आसपास के रहवासी एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है जिसके कारण क्षेत्र में कभी भी आगजनी एवं टैंकर के विस्फोट होने का खतरा बना हुआ ।

तुकांत प्रदेश सचिव राजेंद्र दुबे ने कहा की

हैक डीजल भारी मात्रा में मिलावट की गई है तथा अस्थाई डीजल बिक्री केंद्र बना कर अवैध कारोबार किया जा रहा है

भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उचित से उचित कार्यवाही नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा

जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने कहा कि छोटे डोंगर माईंस से लोडिंग वाले ट्रक मालिकों से डीजल पूरा पैसा काटा जा रहा है परंतु उन्हें यह निम्न स्तर का डीजल दिया जा रहा है जिससे पर्यावरण के साथ-साथ राज्य शासन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

उक्त विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में पार्षद पंकज राज वाधवानी, राजेंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद, जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत, जिला उपाध्यक्ष सुरेशनाग, कांकेर विधानसभा अध्यक्ष खोमेंद्र ऊईके, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश चमन साहू भानुप्रतापपुर के विधानसभा अध्यक्ष आकाश यद, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमितराय, युकां कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन, एनएसयूआई के नेता तारस सिंन्हा, पार्षद चंद्रलोक सिंह ठाकुर, वरिष्ठ युवा नेता शेष गजभिए,अमन गायकवाड,नरेश तुलावी,बसंत साहू,मनीष दिपक, आदि सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here