Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ……..16 सितंबर को वेतन विसंगति पर बड़े...

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ……..16 सितंबर को वेतन विसंगति पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी पूर्ण पेंशन व सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति के लिए एकजुटता का प्रयास

0
460

*16 सितंबर को वेतन विसंगति पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी*

*पूर्ण पेंशन व सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति के लिए एकजुटता का प्रयास तेज*

*साझा मंच से क्रमोन्नति व पदोन्नति के मुद्दे पर हल निकलने के आसार*

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मोहला मानपुर चौकी के जिलाध्यक्ष श्रीहरी,ललिता कन्नौजे,रमेश सोनी,भेषराम रावटे,राममणी द्विवेदी,रूपेंद्र नन्दे,सुधन कोरेटी,चेतन भुवार्य,रविंद्र रामटेके,हिमेश्वरी देवांगन,किशोर देवांगन,दिवाकर बोरकर,कांता बंसोड़,सरोज साहू,दिलीप धनकर,जीवन नेताम,अंगद सलामे और छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,प्रांतीय महासचिव शैलेन्द्र यदु,प्रांतीय संगठन सचिव बाबूलाल लाडे,शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि 16 सितंबर 2021 को वेतन विसंगति के निराकरण के लिए शासन द्वारा कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी बैठक होने के बाद भी आज तक कोई पहल नही हुआ, जबकि मात्र 3 महीने के लिए गठित की गई थी, अब कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे। शासन से पूछा जाएगा कि कमेटी 3 माह के लिए गठित की गई थी तो 1 साल बाद भी कमेटी ने निर्णय क्यो नही दिया और सहायक शिक्षको के लिए वेतन विसंगति दूर करने का आदेश क्यो जारी नही किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने निष्पक्ष बेनर व समान भूमिका में प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति (समानुपातिक), प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति, अवरुद्ध पदोन्नति शीघ्र करने, प्राचार्य पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल करने के मुद्दे पर शिक्षक संघो को एकजुट कर 16 सितंबर 2022 को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

संजय शर्मा,ने आगे कहा कि हम 2013 में मिलकर शिक्षक के समान 6 वें वेतन के लिए काम किये, हमे समतुल्य वेतन मिला, संविलियन की लंबी और अहम लड़ाई करते रहे – हम मिलकर 2017 में लड़े और संविलियन हुआ, हम 3 वर्षो से लगातार पुरानी पेंशन के लिए मिलकर काम कर रहे थे, अब पुरानी पेंशन लागू हो गई है, पुरानी पेंशन 1 लाख 65 हजार शिक्षको का मामला है जिसमे एल बी संवर्ग के 82 हजार सहायक शिक्षक एवं 83 हजार शिक्षक, व्याख्याता है, पुरानी पेंशन में अभी बड़ी पेंच है, सहायक शिक्षक स्वतंत्र रूप से वेतन विसंगति के लिए लड़े पर मिला कुछ नही है, प्रथम नियुक्ति से सहायक शिक्षक को क्रमोन्नति में व समयमान में व्याख्याता, शिक्षक को वित्तीय लाभ मिलेगा, न्यायालय में पदोन्नति अवरुद्ध है, प्राचार्य के पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल नही किया गया, इन सबसे शासन को ही लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा है कि पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से 20 वर्ष की सेवा को पूर्ण पेंशन हेतु मान्य कर पुरानी पेंशन लागू करने, सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को दूर करने हेतु प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षा का दर्जा देकर व्याख्याता – शिक्षक के समानुपातिक सहायक शिक्षक का वेतनमान सुधार करने, 2013 में लागू शिक्षक समतुल्य वेतनमान को 1.86 गुणांक के आधार पर वेतनमान निर्धारण कर संशोधित एल पी सी जारी करने, पूर्व सेवा अवधि को जोड़ते हुए सहायक शिक्षको को प्रचलित नियम अनुसार सीधे उच्च वर्ग शिक्षक का 4200 ग्रेड पे का उच्चतर वेतनमान देते हुए क्रमोन्नति का आदेश करने तथा शिक्षक व व्याख्याता के लिए समयमान वेतनमान का आदेश जारी करने हेतु साझा मंच से प्रयास करने की आवश्यकता है, शिक्षक विषय पर मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत ने कहा कि पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन का नियम बनाया गया पर वह उच्च न्यायालय में स्थगन व शिक्षा विभाग द्वारा उचित पहल नही होने के कारण लटका हुआ है, पदोन्नति हेतु न्यायालयीन बाधा को दूर कराने तथा प्राचार्य पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन का प्रावधान बनाने सहित बड़े मुद्दे पर शिक्षक संघो को मिलकर रणनीति बनाने की आवश्यकता है।

ज्ञात हो कि संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत द्वारा 2012 -13 व 2018 की तरह अन्य प्रमुख शिक्षक संगठनों से समान भूमिका में एकजुट होने के लिए लगातार पहल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here