Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 मई को कराया गया सामूहिक गृह...

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 मई को कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश विकासखंड दुर्गूकोदल में कुल 86 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश किया गया*।         

0
101

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 मई को कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश विकासखंड दुर्गूकोदल में कुल 86 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश किया गया*।

 

दुर्गूकोदल 13 मई 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश के साथ दुर्गूकोदल में भी 13 मई को सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया वित्तीय वर्ष 2024 25 के तहत पक्के आवासों का निर्माण का लक्ष्य भारत सरकार के द्वारा आवंटित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर डी ठाकुर ने बताया है कि विकासखंड दुर्गूकोदल के अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतों में लगभग 4400 प्रधान मंत्री आवास स्वीकृति मिली थी 30 मार्च 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया था वही विकासखंड दुर्गूकोदल में 13 मई को 44 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 86 आवासों का सामूहिक रूप से प्रवेश कराया गया इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पटेल, वार्ड पंच, रोजगार सहायक, आवास मित्र, एवं ग्राम पंचायत के सचिव के उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश कराया गया प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश के दौरान हितग्राही काफी खुश नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here