मनीष कौशिक मोहला
मोहला:—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी रविशंकर डहरिया को महाराष्ट्र के एक फौजी परिवार के साथ कथित ज्यादती करने के साथ-साथ रिश्वत लेने के मामले में आईजी अभिषेक शांडिल्य के निर्देश पर एसपी वाईपी सिंह ने निलंबित कर दिया है। वही पिडितो पर मामला दबाने को लेकर दबाव बनानें वाले प्रधान आरक्षक राजेश्वर बोगा को भी निलंबित कर दिया गया है। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिल्हाटी थाना प्रभारी पर आरोप है कि महाराष्ट्र का रहने वाले फौजी परिवार ,को कथित मवेशी तस्करी की आशंका पर रातभर थाने में बिठा कर सुबह गरीब किसान बैल मालिक,पीकप वाहन मालिक एवं कारगिल युद्ध लड़े फौजी के बड़े भाई से एक लाख से ऊपर कि रिश्वत ली गई। महाराष्ट्र गढ़चिरौली के ग्राम खुनारा के रहने वाले पीडि़त परिवार का फौज से वास्ता रहा है देश के लिए कारगिल युद्ध लड़ा। आईजी ने मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी को सीधे थाना प्रभारी और मामले मे लिप्त खाकी को शर्मसार करने वाले लोगों पर निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बताया गया कि एसडीओपी नेहा पवार को थाना प्रभारी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच का भी जिम्मा सौंपा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चिल्हाटी थाना से सटे गढ़चिरौली के रहने वाले फौजी परिवार के लोग भड़सेना पंचायत के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला के रहने वाले रामकुमार सलामे से किसानी के लिए एक जोड़ी बैल खरीदा था। 20 अप्रैल को फौजी चतुर सिंधराम का बड़ा भाई मधुर सिंधराम बैल खरीदकर चिल्हाटी क्षेत्र के देवदास साहू के मालवाहक पीकप वाहन cg 08aj5941में मवेशी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच चिल्हाटी थाना के सामने देर शाम आबकारी चेकपोस्ट में मवेशी तस्करी के नाम पर मालवाहक को रोका गया। पिडीतो के द्वारा सत्य जानकारी देने के बावजूद थाना प्रभारी के निर्देश पर सभी को थाना में रात भर भूखें प्यासे रखा गया सुबह इसके एवज में थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा मोटी रकम लेकर छोडा गया। इधर पुलिस चगुल के बीच मधुर सिंधराम की मां की अगले दिन पहेट 21 अप्रैल को मौत हो गई। किसी तरह मिन्नत कर वह थाना से गांव पहुंचा। पुलिस को रिश्वत दी और ले देकर पुलिस के चंगुल से छुटते हुए अपने मां के अंतिम संस्कार में वह शामिल हो पाया इस बीच मामला सार्वजनिक हो गया। मामला सामने आने के बाद आईजी ने एसपी को सीधे निलंबित करने के निर्देश दिए है साथ ही रविशंकर डहरिया के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया प्रधान आरक्षक राजेश्वर बोगा को निलंबित करनें का एसपी को निर्देश दिया गया है। अभिषेक शांडिल्य आईजी राजनांदगांव रेंज
पीड़ितों पर बेहद दबाव-मामला उजागर होने के बाद थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया समेत चिल्हाटी थाने मे तैनात पुलिस बल रिश्वत कि रकम वापस लौटने महाराष्ट्र के नक्शल वांछित क्षेत्र में भी पहुंच गये इसके अलावा पीड़ितों को कुछ ना बताने मामले में चुप रहने के लिए बेहद पुलिसिया दबाव बनाये जाने की खबर मिल रही है।
थानेदार का असामाजिक गतिविधियों को समर्थन-रिश्वत कांड उजागर होने से पहले बीते सप्ताह चिल्हाटी के सैकड़ो महिला पुरुष युवा ग्रामीणों ने गांव में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ लामबंद होते हुए चिल्हाटी थाने का घेराव करते हुए बताया कि थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया के संरक्षण में क्षेत्र के भीतर असामाजिक गतिविधिया बड़े पैमाने पर संचालित हो रही है।
जांच मे घालमेल की आशंका-मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र शाह मंडावी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि थाना प्रभारी रविशंकर डहरिया के खिलाफ कई मामले सामने आते रहे है, परंतु विभागीय अफसरो के प्रिया होने के कारण वह अब तक वर्दी के पीछे मनमानी करता रहा। महाराष्ट्र से जुड़े रिश्वत कांड के मामले में खबरों के हवाले से आईजी से उन्होंने मांग की है कि राजनांदगांव के अलग पुलिस टीम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।






