Homeछत्तीसगढ़*अंबागढ़ चौकी:----शासकीय पट्टे की भूमि को कर दिया गया रजिस्ट्री ,नामांतरण एक...

*अंबागढ़ चौकी:—-शासकीय पट्टे की भूमि को कर दिया गया रजिस्ट्री ,नामांतरण एक करौड़ से ऊपर की शासकीय भूमि पर किया गया खेला……पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक

मोहला -नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में राजस्व विभाग के भ्रष्ट अफसरों के कार्य प्रणाली के चलते आए दिन जमीनों से जुड़े कई तरह के चौंकाने वाले मामला सामने आना आम बात हो गई है ।अब पटवारी ,रजिस्टार, तहसीलदार मिलकर अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मुंजाल हाइवे मे स्थित करौड रुपए मुल्य कि शासकीय पट्टे की भूमि का रजिस्ट्री नामांतरण करते हुए ऋण पुस्तिका बना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

उल्लेखनीय की अंबागढ़ चौकी स्थित राजस्व विभाग मे पदस्थ अफसरों से मिली भगत कर अंबागढ़चौकी नगर के ग्रीनलैंड का प्लांट कटिंग कर खरीद फरोक्त के साथ साथ बिना रिश्वत दिये किसानों से जुड़े कार्यों का संपादन नहीं होने एवं रेत माफियाओं से मिलकर नदी नालों का दोहन कराने के ढेरों शिकायतों के बीच एक और भ्रष्टाचार का मिशाल सामने आया है पटवारी रजिस्टार तहसीलदार ने मिलकर अंबागढ़ चौकी चिल्हाटी हाईवे से सटे मुजाल स्थित साढ़े चार एकड़ भूमि का रजिस्ट्री, नामांतरण करतें हुए ऋण पुस्तिका जारी कर नगर के एक सेट को भूमि का मालिक बना दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

लाखों रुपए के रिश्वत की गड्ड़ी के सामने अंबागढ़ चौकी राजस्व के जिम्मेदार अफसरो ने शासकीय नियमों के विपरीत जाकर अपना ईमान बेचते हुए कूट रचना, षड्यंत्र कर शासन द्वारा दिए गए शासकीय काश्तकारी की भूमि का कर दिया गया रजिस्ट्री नामांतरण और बना दिया गया ऋण पुस्तिका।

 

इनके नाम पर की गई रजिस्ट्री नामांतरण-राजस्व के दस्तावेजों के मुताबिक ग्राम मुंजाल स्थित 1.760 हेक्टर शासकीय भूमि को बालमुकुंद पिता भागवत प्रसाद निवासी अंबागढ़ चौकी से खरीद फरोक्त कर नगर के व्यापारी रमन गुप्ता पिता नंदकिशोर गुप्ता के नाम पर रजिस्ट्री नामांतरण तथा भूमि का मालिक दर्ज करते हुए ऋण पुस्तिका बनाई गई है।

 

कठोर कार्रवाई होनी चाहिए-लगातार राजस्व विभाग के अफसरो के खिलाफ बेहद चौंकाने वाले शिकायत जिला बनने के बाद सामने देखने को मिल रहे हैं अब अंबागढ़ चौकी तहसील का मामला सामने आया है जिसमें रजिस्टार पटवारी तहसीलदार के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई तय होनी चाहिए। इंद्र शाह मडावी विधायक मोहला मानपुर

 

इनकी भूमिका संदिग्ध-दस्तावेजों के अनुसार शासकीय पेट्टे की भूमि का रजिस्ट्री नामांतरण तथा ऋण पुस्तिका बनाने में तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, रजिस्टार नरेंद्र सिंह नाग, पटवारी धिरपाल ठाकुर की बेहद संदिग्ध भूमिका बताई जा रही है।

 

बीते माह पति के ऊपर हुई एसीबी की कार्रवाई -जानकारी के अनुसार बीते माह अंबागढ़ चौकी तहसील में पदस्थ तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो के आरआई पति के खिलाफ बस्तर कांकेर जिला के दुर्गुकोदल मे रिश्वत लेने के मामले मे एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा पकढ़ते हुए हिरासत में लिया गया था।

 

रजिस्ट्री नामांतरण फिर ऋण पुस्तिका कैसे बनाई गई जिसकी विधिवत परतदर परत जांच की जाएगी। हेमेंद्र भुआर्य एसडीएम मोहला अंबागढ़ चौकी

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES