सरस्वती शिशु मंदिर दुर्गूकोंदल सत्र 2024 25 की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।
दुर्गूकोंदल:-
सरस्वती शिशु मंदिर
दुर्गूकोंदल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी दीवान विकासखंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी दुर्गूकोंदल, विशेष अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री सेवालाल चिराम, श्री बैजनाथ नरेटी एकलव्य विद्यालय प्राचार्य दुर्गूकोंदल विजय पटेल कंगलू कुम्हार महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सुकाल राम जुर्री स्वास्थ्य विभाग दमकसा एवं अभिभावक बंधु भगिनियों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।
सभी कक्षाओं में स्थान बनाने वाले भैया बहनों का नाम इस प्रकार है – कक्षा अरुण में प्रथम पूर्वंशी साहू द्वितीय हुमानी मरकाम तृतीय लेखिका सोनवंशी, कक्षा उदय में भैया पुलकित ठाकुर प्रथम आरुष उसेंडी ,विकेश नेताम, नेहांश नरेटी ,द्वितीय प्रियांशु कोमरा एवं रियांश जैन तृतीय।,कक्षा प्रथम में रेणुका नरेटी एवं ओमन मरकाम प्रथम कृष ध्रुव एवं नोह किशोर द्वितीय, कुमारी भूमिका उयके तृतीय । कक्षा द्वितीय में भैया आदर्श की प्रथम कुमारी ओजस्वी टांडिया द्वितीय कुमारी प्रियांशी मानकर तृतीय। कक्षा तृतीय में भैया सुशांत शोरी प्रथम ,भैया बीरबल साहू द्वितीय, भैया सिद्धार्थ सोनवंशी तृतीय । कक्षा चतुर्थ में कुमारी दुर्गावती पद्दा प्रथम, भौमी गोटा द्वितीय, लाची वड्डे तृतीय। कक्षा षष्ठ में प्रथम स्थान पर वरुण नुरेटी, द्वितीय स्थान पर तुषार नेताम ,तृतीय स्थान पर घनश्याम मौहान । कक्षा सप्तम में भैया कोमल देव तारम प्रथम ,खिलेश नायक द्वितीय एवं कुमारी संजना जैन तृतीय स्थान प्राप्त किये। मुख्य अतिथि श्रीमती नंदनी दीवान के द्वारा अपने उद्बोधन में परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी भैया – बहनों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए।






