Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized अटल टिंकरिग कार्य शाला का हुआ समापन…

अटल टिंकरिग कार्य शाला का हुआ समापन…

0
123

अटल टिंकरिग कार्य शाला का समापन

  • जगदलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के नेतृत्व मे प्राचार्य विनीता बेंजामीन के कुशल संचालन में प्रभारी अटल टिंकरिग गीता मूर्ति के देखरेख मे छह दिवसीय अटल टिंकरिग कार्यशाला का समापन आज जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ।
  • इसमें ब्रीफ इंट्रोडक्शन, अबाउट आर्डिनो प्रोगामिंग, थ्री डी प्रिंटर, आटोमेटीक डोर, रेन ड्राप सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन, ब्लूतूथ कार का निर्माण किया गया। जिससे बालकों में वैज्ञानिक जिज्ञासा एवम विज्ञान के प्रति लगाव उत्पन्न हुआ। जिसके दूरगामी परिणाम उनके जीवन को वैज्ञानिक सोच से भर कर विज्ञान के लिये एक उचित माहौल तैयार करेगा।
  • इस अवसर पर व्यख्याता अनिल शुक्ला द्वारा वैज्ञानिक सोच पर आधारित कविता का पाठ किया गया, जिसका जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने प्रशंसा किया। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ एवम प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here