Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *तेंदूपत्ता नीति के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने भैरमगढ़ में धरना प्रदर्शन कर...

*तेंदूपत्ता नीति के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने भैरमगढ़ में धरना प्रदर्शन कर निकाली विशाल रैली* *,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
141

*तेंदूपत्ता नीति के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने भैरमगढ़ में धरना प्रदर्शन कर निकाली विशाल रैली* *,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*पामेड़, भैरमगढ़ और कूटरू क्षेत्र के गांवों में तेंदूपत्ता तोड़ने पर प्रतिबंध लगाना, भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों का परिणाम है- विक्रम मंडावी **

**“मोदी की गारंटी” के तहत तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024 का बोनस 4500/- रु. प्रतिमानक बोरा हितग्राहियों को हो भुगतान- विक्रम मंडावी **

बीजापुर ,,17/04/2025

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के तेंदूपत्ता नीति के विरोध और जिले के विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ को ज्ञापन सौंपा है।

धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार की ग़लत तेंदूपत्ता नीति के कारण पामेड़, कुटरू और भैरमगढ़ क्षेत्र सहित जिले के अनेक गांवो में निवास करने वाले ग़रीब आदिवासियों को तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2025 में तेंदूपत्ता तोड़ने नहीं दिया जा रहा है,।

भाजपा सरकार क्यों नहीं चाहती कि बीजापुर जैसे पिछड़े क्षेत्र का ग़रीब आदिवासी आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार का पालन पोषण करें, ।

भाजपा सरकार की नीतियों से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार ग़रीब और आदिवासी विरोधी है ।

भाजपा सरकार हमेशा आदिवासी विरोधी नीतियां बनाती है ,ताकि आदिवासी हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर और ग़रीब होता रहे।

कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार के समय बीजापुर जैसे आदिवासी जिले में साप्ताहिक बाजारों और 400 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद करने का काम किया था ।

कांग्रेस की सरकार ने उस्परी जैसे गांवों में साप्ताहिक बाजार खोला, जिले में बंद पड़े सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने का काम किया है लेकिन भाजपा सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद फिर से उस्परी जैसे गांवों के साप्ताहिक बाजारों को बंद कर दिया गया हैं।

आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के दौरान खोले गए बंद स्कूलों को भाजपा सरकार द्वारा फिर से बंद कराया जा रहा है,।

भाजपा सरकार के ये ऐसे कार्य है जो भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए पर्याप्त है।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने विधान सभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 2023 के विधान सभा चुनावों के दौरान कहा था कि सरकार बनने के बाद हर तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में तेंदूपत्ता हितग्राहियों को तेंदूपत्ता का नगद भुगतान किया जाएगा, हर एक हितग्राही को चरण पादुका और तेंदूपत्ता का बोनस 4500/- रुपए प्रति मानक बोरा हितग्राहियों को दिया जाएगा लेकिन तेंदूपत्ता सीजन 2024 का बोनस 4500/- रुपए आज पर्यन्त तक किसी भी हितग्राही को नहीं दिया गया और न ही मोदी की गारंटी के तहत हितग्राहियों को चरण पादुका दिया जा रहा है।

भाजपा सरकार अपने 2023 के चुनावी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी को पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गई है।

सभा को दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश और बस्तर संभाग का आदिवासी परेशान और पीड़ित है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ को सौंपे गए ज्ञापन में तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2025 में प्रति सौ गड्डी पर 700/- रुपए दिये जाएं, ।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” के तहत तेंदूपत्ता फड़ों में ही नगद भुगतान करने, ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से तेंदूपत्ता की खरीदी करने, वन अभ्यारण्य क्षेत्रों में सरकारी समितियों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण करने, जिन गांवों में तेंदूपत्ता फड़ नहीं है उन गांवों में नए तेंदूपत्ता फड़ खोलने, तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों के मानदेय में वृद्धि करते हुए भाजपा के अपने चुनावी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के तहत प्रतिवर्ष 25000/- प्रति फड़ मुंशियों को दिए जाएं ।

बीजापुर जिले के पंचायतों में रोजगार नहीं मिलने के कारण जिले के ग्रामीण काम की तलाश में अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं इसलिए ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को ग्राम पंचायतों में ही रोजगार उपलब्ध कराये ताकि ग्रामीणों के पलायन को रोका जा सके, ।

भीषण गर्मी को देखते हुए भैरमगढ़ ब्लॉक समेत पूरे जिले के हैण्डपंपों को मरम्मत कराये जाने के साथ ही आवश्यकता अनुसार नए हैंडपंप खनन कराया जाए ।

भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उस्परी में साप्ताहिक बाजार प्रारंभ करने की मांग कांग्रेस नेताओं ने की है।

इस दौरान दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक श्रीमति देवती कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत बीजापुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती मांझी, लच्छूराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, वरिष्ठ कांग्रेसी नकुल ठाकुर, मनधर नाग, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, पार्वती कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष दशरत कुंजाम, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, हीरालाल मंडावी, ब्लॉक कांग्रेस कुटरू के अध्यक्ष शैलेश मंडावी, गंगालूर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मंगल राम राना, जनपद सदस्य बोधी ताती, गोटा बिच्छेम, लक्ष्मण कुरसम, रतन कश्यप, कांग्रेस आई टी सेल के नेता मोहित चौहान, सिया समरथ, रामा, दशरू कश्यप, रूपचंद भोगामी, सुक्कू पोयाम, मिच्चा टुग्गे, अंकित सिह, जगदेव यादव, मगन परबुलिया और शमशेर खान सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और तेंदूपत्ता हितग्राही मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here