Friday, April 24, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized हर जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती...

हर जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर किया माल्यार्पण व नमन….

0
94

जगदलपुर

  • आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जगदलपुर शहर के तिरंगा चौंक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण व नमन किया गया।
  • बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण व नमन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अऽंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले। बाबा साहब डॉ-भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने और भेदभाव की ऽाई पाटने के लिए देश को सशक्त संविधान दिया।
  • पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का शिल्पकार भी कहा जाता है। जिसके आधार पर आज भारत देश की प्रशासनिक व्यवस्था चल रही है जिसमे सभी प्रकार से सभी वर्गों को समान अवसर दिए गए है। डा.आंबेडकर ने सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य किया। सच्चे अर्थों में देश के हर वर्ग के लिए आंबेडकर प्रेरणा स्त्रेत हैं। उन्होंने समाज और देश को संगठित करने और संघर्ष करने का नारा दिया था।डा- भीमराव आंबेडकर का सपना था कि समाज में हर व्यत्तिफ़ शिक्षित हो। शिक्षित समाज से ही देश व प्रदेश का विकास संभव है।
  • महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन,रविशंकर तिवारी, असीम सुता,अपर्णा बाजपेई, शहनाज बेगम,पार्षद सूर्या पानी, गौतम पाणिग्रही, कोमल सेना, कौशल नागवंशी, गीता ठाकुर, कमलेश पाठक,सुषमा सुता,एस नीला,ज्योति राव, सायमा अशरफ,सुनीता दास, जॉन्टी, विक्की निषाद,विशाल खंबारी,पंकज केवट, मनिता राउत, समीर खान सहित वार्डवासी आदि मौजूद रहे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here