Home छत्तीसगढ़ *हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, चारों तरफ भगवा ध्वज लहराया...

*हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, चारों तरफ भगवा ध्वज लहराया ,हनुमान जन्म उत्सव श्री सीताराम शिवालय मंदिर , गेर्रागुड़ा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
127

*हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, चारों तरफ भगवा ध्वज लहराया ,हनुमान जन्म उत्सव श्री सीताराम शिवालय मंदिर , गेर्रागुड़ा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*हनुमान जन्मोत्सव पर अखण्ड रामायण का भीं आयोजन किया गया*

बीजापुर,भोपाल पटनम, मददेड,

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मददेड के श्री सीताराम शिवालय, व गेर्रागुडा के हनुमान जन्मोत्सव शनिवार को धुमधाम के साथ मनाई गई।

हनुमान जन्मोत्सव पर ग्राम पंचायत मददेड के श्री सीताराम शिवालय व गेर्रागुड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ग्राम वासियों के साथ साथ अन्य ग्रामों के भक्तों के द्वारा • विशेष पूजा अर्चना के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हनुमान जी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा श्री सीताराम शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर मेन सड़क मार्ग होते हुए पूर्ण बस्ती चोक चोराओं से भ्रमण करते हुऐ और चारों तरफ यूवाओं द्वारा जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवा ध्वज लहराया जा रहा था ।

शोभायात्रा में मददेड क्षेत्र अन्तर्गत आसपास ग्रामों के बड़ी संख्या में भक्त स्रहधालु गण युवा, महिला, पुरुष और क्षेत्र के लोग शामिल हुए है।

श्री सीताराम शिवालय व गेर्रागुड़ा में हुआ महा भण्डारा का आयोजन हुआ।

श्री सीताराम शिवालय व गेर्रागुड़ा हनुमान मंदिर में आज सुबह से विशेष पूजा अर्चना के साथ हनुमान जी का श्रृंगार किया गया और अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

श्री सीताराम शिवालय में शाम को महा आरती के साथ महा भण्डारा का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के भक्त गण स्राधालु गण आस पास के ग्रामीण लोग शामिल हुए है और चारो तरफ मददेड के श्री सीताराम शिवालय मंदिर व गेर्रागुड़ा का माहौल धार्मिकमय हो गया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री सीताराम सिवालय मन्दिर समिति सहित पूरे क्षेत्र में श्री सीताराम शिवालय मंदिर , गेर्रागुड़ा मे हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया एवं हनुमान चालीसा का पाठ रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here