Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग राखी नाग को दिया जा रहा...

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग राखी नाग को दिया जा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

0
185
  • जगदलपुर:-  04 अप्रैल 2025/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुमारी राखी नाग को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा राखी को समाज कल्याण विभाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से प्रतिवर्ष 19 सौ रुपए की छात्रवृत्ति तथा 2 हजार रुपए की शिष्यवृत्ति तथा प्रतिमाह 300 रुपए की दर से प्रतिवर्ष 10 महीने का वाहन भत्ता प्रदाय किया जा रहा है। राखी नाग को मई 2022 से सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत किया गया है एवं 22 फरवरी 2025 की स्थिति में उन्हें प्रतिमाह 500 रूपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदाय किया जा रहा है। चूंकि कुमारी राखी नाग दोनों हाथ एवं एक पैर से दिव्यांग है एवं ट्राई साइकल चलाने हेतु सक्षम नहीं हैं फलस्वरूप उन्हें ट्राई साइकल प्रदाय नहीं किया गया है। कुमारी राखी नाग को एक नग व्हीलचेयर प्रदाय किया गया है, जिसे उनके परिवार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल नानगुर, विकासखंड जगदलपुर में रखा गया है। विद्यालय और घरेलू उपयोग हेतु राजीव गांधी शिक्षा मिशन राखी नाग को शुक्रवार को एक नग व्हीलचेयर प्रदाय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here