Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली...

सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर जगदीश भी मारा गया।

0
283
  • सुकमा। छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर जगदीश उर्फ़ बुधरा को मार गिराया गया है। वह नक्सली संगठन SZC (साउथ ज़ोनल कमेटी) का सदस्य और दरभा डिवीजन का इंचार्ज था। इस मुठभेड़ में कुल 16 अन्य नक्सली भी ढेर किए गए हैं।
  • बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था जगदीश
    जगदीश उर्फ़ बुधरा, पिता पांडु कुहडामी, निवासी ग्राम पिट्टेडब्बा (थाना कूकानार) और ग्राम पाउरगुडेम (थाना पामेड़), जिला सुकमा, लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था।
  • वह झीरम घाटी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी। इसके अलावा, 2023 में सुकमा जिले के अरनपुर में DRG जवानों पर हुए हमले में भी उसकी प्रमुख भूमिका रही थी।
  • बस्तर में दहशत का पर्याय था जगदीश
    जगदीश को बस्तर और दरभा डिवीजन में नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता था। वह कई वर्षों से क्षेत्र में बड़े नक्सली हमलों की योजना बना रहा था और पुलिस के निशाने पर था।
  • सुरक्षा बलों की इस बड़ी सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। जवानों ने इस ऑपरेशन को बड़ी सावधानी और रणनीति के तहत अंजाम दिया, जिससे बस्तर में शांति स्थापना के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here