*विदाई, न्यौता भोज, एवं होली मिलन समारोह एक साथ कैसे मनाये पालक बच्चे जनप्रतिनिधि वा स्कुल स्टाप। पढे पुरी खबर:-*
कांकेर/कोयलीबेडा:-
विकासखंड कोयलीबेडाअंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय नया आलोर में पहली से कक्षा चौथी के बच्चे व शिक्षक एवं पालक सहित जनप्रतिनिधियों ने कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें जूनियर छात्र- छात्राओं द्वारा सीनियर छात्रों के लिए मनोरंजन टास्क (खेल) का आयोजन किया गया और साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया गया।।।सभी छात्र -छात्राओं ने अपने स्कूल का अनुभव सभी के साथ शेयर किया ।।इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच वार्ड पंच को आमंत्रित कर संस्था द्वारा बधाईयां, शुभकामनाएं दिया गया ।।। ग्राम पंचायत आलोर सरपंच श्री चैतूराम हिडको एंव शाला प्रभारी प्रधान अध्यापक मनोरमा कुलदीप (साहू) ने बच्चों को उत्साह के साथ समझाया और कहा किसी प्रकार का परीक्षा का दबाव अपने ऊपर न लेवे शांति पुर्ण परीक्षा मे भाग लेकर सफलता हासिल करें और सभी बच्चों में आत्मविश्वास दिलाया की जरूर सफलता मिलेगी बच्चे खुश नजर आ रहे थे।साथ ही प्रथम बार शिक्षिका के माध्यम से स्कुल में बच्चो के साथ पालक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दुसरे को पालको के द्वारा बच्चों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयाँ दिये।वहीँ न्यौता भोज कार्यक्रम मे सहभागिता वार्ड पंच बुध्धी बाई कोवाची एवं अनिता सुर्यवशी के द्वारा किया गया।सरपंच चैतुराम हिडको शाला समिति अध्यक्ष चरण हिडको भुतपूर्व सरपंच कोमा हिडको वार्ड पंच बुध्धी बाई कवाची वार्डपंच अनिता सुर्यवंशी शिवलाल हिडको बिसाऊ टेकाम हिरगा हिडको नोहर हिडको रूपसिह उयका आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता मानो बाई सोनीबाई आदि एवं समस्त पालक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगो ने आशीर्वाद स्वरुप
अच्छे अंकों से पास होने की शुभकामनाऐं बच्चों को दिया गया।।






