पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन शुरू,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत दूसरे चरण के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। इस योजना में केंद्र सरकार का लक्ष्य 21 से 24 वर्ष के युवाओें को 12 महीने की इंटर्नशिप जिसमें आटोमोटिव, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे 25 क्षेत्र में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करना है। यह योजना युवाओं को औद्योगिक संस्थाओं में वास्तविक जीवन के माहौल में प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी रोजगार क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रूपये प्रतिमाह की राशि तथा 6 हजार रूपये वनटाइम ग्रांट भी मिलेगा। इस इंटर्नशिप योजना के आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 24 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12 वी, आईटीआईं, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग), स्नातक डिग्री धारी है। साथ ही आवेदक पूर्णकालिक रोजगार में न हो और पूर्णकालिक शिक्षा में न लगा हो। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। पंजीयन एवं योजना संबंधी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिये प्रशिक्षण एवं नियोजन अनुभाग, शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर में तथा मोबाईल नम्बर -93405 06473 पर भी संपर्क कर सकते हैं।





