Homeछत्तीसगढ़दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन 10 से 21...

दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन 10 से 21 मार्च तक,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन 10 से 21 मार्च तक,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,- जिले के दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों का चिन्हांकन, प्रमाणीकरण, चिकित्सकीय प्रमाण पत्र व UDID में पंजीयन तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन, पेंशन संबंधी आधार सीडिंग हेतु शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत विकास खण्ड भोपालपटनम के जनपद पंचायत भोपालपटनम में 10 मार्च 2025 को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया जाएगा। इसी तरह विकास खण्ड उसूर के जनपद पंचायत उसूर आवापल्ली में 12 मार्च, भैरमगढ़ जनपद पंचायत में 19 मार्च एवं बीजापुर जिला अस्पताल में 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। शिविर आयोजन हेतु उप संचालक समाज कल्याण बीजापुर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी व प्रत्येक जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबंधित जनपद पंचायत स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील की गई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES