Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर 🟥। जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के सम्मेलन चुनाव की तारीख क्यों बढ़ रही...

🟥। जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के सम्मेलन चुनाव की तारीख क्यों बढ़ रही है – सुशील मौर्य

0
214

भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य कर रही जिला प्रशासन! लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं …

🛑 जगदलपुर

  • बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव सम्मेलन में बढ़ रही तारीख को लेकर तंज कसते हुए कहा है,जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशियों की तारीख क्यों बदलती जा रही है,सम्मेलन चुनाव की तारीख क्यों बढ़ाई जा रही है, पहले 3 से 4 हुआ फिर 4 से 6 हुआ और जगदलपुर में 11 तारीख की बात कर रही है, आखिर जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं कर पा रही है,आखिर जिला प्रशासन किसके दबाव पर कार्य कर रही है, ईससे साफ प्रतीत हो रहा है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष नहीं है बल्कि भाजपा सरकार के नेताओं दबाव में कार्य कर रही है जो कि लोकतंत्र के मूल्यों के अनुरूप नहीं है! जिला प्रशासन को चुनाव पूरी पारदर्शीता के साथ करानी चाहिए न कि सरकार के दबाव में आकर कार्य करना चाहिए!
  • श्री मौर्य ने आगे कहा क्या जिला प्रशासन के पास पुलिस बल की कमी है? क्या पुलिस बल की कमी के चलते जिला प्रशासन तारीख पर तारीख बढ़ाते रही है? क्या जिला प्रशासन के पास पर्याप्त पुलिस बल नहीं हैं?इस विषय पर जिला प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए आखिर जिला प्रशासन क्यों निष्पक्ष कार्य नहीं कर रही है! जिससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन कार्य कर रही है कुल मिलाकर जिला प्रशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार के नेताओं के इशारे पर कार्य कर रही है! जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है जिला प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए..!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here