*ग्राम पंचायत में युवा नेता का हुआ विजयी ,गांव के विकास को देंगे रफ्तार।जीत के बाद ग्राम वासियों का जताया आभार।*
कांकेर:- जिला के ग्राम पंचायत तालाकुर्रा में दूसरी बार युवा सरपंच विनोद रावटे विजई हुए, कड़ी टक्कर के बाद चुनाव जीते विनोद रावटे ने ग्राम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है बल्कि पूरे गांव की है । सरकार की प्रत्येक योजना गांव के एक – एक व्यक्ति तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य होगा,और गांव का विकास सब मिलकर बहुत तेजी से करेंगे ।
नवनिर्वाचित सरपंच विनोद रावटे ने जताया युवाओं का आभार:-
छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का कल हुए प्रथम चरण के मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला इसके साथ ही युवा प्रत्याशियों को लेकर भी लोगों में अच्छा रुझान दिखा,,नवनिर्वाचित सरपंच विनोद रावटे ने गांव के युवाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य हैं,आने वाले समय में इनके लिए हरसंभव सहयोग करने की प्रयास किया जाएगा,,इसके साथ ही उन्हानें कहा इस चुनाव में युवा खुल कर सामने आएं हैं निश्चित ही युवा अब जागरूक हो रहे हैं,और गांव के विकास के लिए युवाओं के साथ मिलकर काम करेंगे ।





