*47 बटालियन बीएसएफ के द्वारा पंखाजूर तथा बड़गांव क्षेत्र के 20 छात्र -छात्राओं को (नई दिल्ली) भ्रमण के लिए किया गया रवाना।*
पखांजूर:-
47 बटालियन बीएसएफ के द्वारा पंखाजूर व बड़गांव (कांकेर) क्षेत्र के दूर-दराज व नक्सल प्रभावित इलाकों के 20 आदिवासी छात्र-छात्राओं को 16 वा आदिवासी युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम के तहत दिनांक 11 फरवरी 2025 को 47 बटालियन बीएसएफ कैंप पखांजूर से नई दिल्ली भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर श्री अमरेंद्र कुमार पांडे, द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाह कमांडेंट, 47 बटालियन के द्वारा भ्रमण पर जाने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत की गई तथा नई दिल्ली के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व को समझाया एवं रास्ते के दौरान सतर्कता सम्बंधित बातें समझाने के अलावा बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बाहर भ्रमण कर स्थानीय युवाओ को हमारे राज्य की राजधानी के आधुनिक विकास, आर्थिक विकास, संस्कृति, कला व पहनावा के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही यह भी बताया की आगे भी 10 लड़के और 10 लड़कियों के समूह को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भेजा जाएगा ।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी 47 बटालियन बीएसएफ के द्वारा, नक्सल प्रभावित इलाकों के 60 आदिवासी छात्र-छात्राओं को लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पुणे (महाराष्ट्र) और चंडीगढ़ (पंजाब) जैसी अच्छी जगहों पर इस साल की योजना में भेजा जा चुका है।
अंत में महोदय ने यह भी बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य दूर-दराज व नक्सल प्रभावित इलाके में रहनें वाले आदिवासी युवाओं का मार्गदर्शन करने और साथ ही उनको सशक्तिकरण करना है ताकि उनके व्यक्तित्व और कौशल का विकाश हो सके। इस अवसर पर भ्रमण पर जाने वाले युवा काफी खुश और उत्साहित दिखे।






