Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्या जानी।आर, एल, कुलदीप...

*धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्या जानी।आर, एल, कुलदीप की रिपोट:-**

0
216

*धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्या जानी।*

 

दुर्गकोदल,

शिवसेना नेताओं द्वारा गांव गांव दौरा कर किसानों की समस्या जानने हेतु भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान शिवसेना नेताओं द्वारा दुर्गकोदल धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्या जानी गई। एवं उन्हें दूर करने हेतु प्रशासन से मांग किया गया। इस दौरान शिवसेना नेताओं द्वारा देखा गया कि वन भूमि वाले किसानों का टोकन नहीं काटा जा रहा है जिससे वन भूमि वाले किसान धान बेचने हेतु भटक रहे हैं और उन्होंने कर्ज लेकर रखा हुआ है उनके सामने यह चिंता सताई जा रही है कि अगर उनका धान नहीं बेचा गया तो वह कहीं के नहीं रहेंगे ।और कर्ज के कारण उन्हें आत्महत्या करना पड़ सकता है। इसी तरह क्षेत्र में कई भूमि स्वामी हक किसानों का भी आज दिनांक तक सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से टोकन नहीं कटा है। वह भी धान बेचने के लिए कभी सहकारी समिति तो कभी तहसील का चक्कर काट रहे हैं। शिवसेना द्वारा प्रशासन से मांग किया गया कि इन सब बातों का निरीक्षण कर किसानो की समस्याओं को दूर किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here