Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *जिले में अब तक 1349 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज.. आर, एल, कुलदीप...

*जिले में अब तक 1349 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज.. आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
111

*जिले में अब तक 1349 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज.. आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट:-*

 

कांकेर:-

जिले में 01 जून से अब तक कुल 1349 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा भानुप्रतापपुर तहसील में 1883 मिलीमीटर तथा सबसे कम सरोना तहसील में 961.2 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 1103.6 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 1382.4, अंतागढ़ में 1445.4, पखांजूर में 1780.5 और नरहरपुर में 1106.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भानुप्रतापपुर तहसील में सबसे अधिक 183.1 मिलीमीटर और सरोना तहसील में सबसे कम 81.8 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

क्रमांक/957/सिन्हा

 

समाचार

तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती निरस्त

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 सितंबर 2024/ कार्यालय कलेक्टर जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा जिले में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु 14 जून 2023 को विज्ञापन/संशोधित विज्ञापन जारी किया गया था। कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने बताया कि उक्त भर्ती को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here