Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *भीषण गर्मी और नजजल योजना एक ढकोसला बन गया,,, पीने का पानी...

*भीषण गर्मी और नजजल योजना एक ढकोसला बन गया,,, पीने का पानी के लिए लोग बुंद बुंद के लिए मोहताज,,,,,कुऐ की पानी पीने को मजबूर, लोगों को सता रहा है बारिश में महमारी फैलने का भय ,अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौन।।।,आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
196

*भीषण गर्मी और नजजल योजना एक ढकोसला बन गया,,, पीने का पानी के लिए लोग बुंद बुंद के लिए मोहताज,,,,,कुऐ की पानी पीने को मजबूर, लोगों को सता रहा है बारिश में महमारी फैलने का भय ,अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौन।।।,आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

 

दुर्गूकोंदल:-

दुर्गूकोंदल ब्लाक के कालागांव में क्रेडा ऊर्जा विभाग द्वारा  सोलर पंप लगाए गए हैं जो बीते एक महीनों से खराब हैं। सोलर पंप के बंद होने से मोहल्ला में संचालित नल-जल योजना बंद हो गई है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मजबूरन ग्रामीण कुए का पानी पीने को विवश हैं। ग्राम वासियों ने सोलर पंपों को सुधारने की मांग विभाग से की है लेकिन विभाग द्वारा सुधार हेतु कोई पहल नहीं की गई है।*

 

*ग्रामीण दुखुराम मेरिहा,बल्लाराम मेरीहा, पांडुरंग घोड़कीय, लेशवर मेरिह, मन्नाराम, बैसाखू राम,सुरेश सिन्हा, भूपेश मेरिह,दिनेश, पंका राम,कुंवर बाई, रैन बाई,पार्वती हरिसा ने बताया यहां पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर पंप लगाया गया है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय से खराब होने के कारण पेयजल सप्लाई बन्द है। ग्रामीणों ने बताया पीएचई विभाग एवं क्रेडा कंपनी के कर्मचारी जब सुधारने आए तो उन्होंने बताया था कि सुधारने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति ज्यों का त्यों है। जबकि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन कुछ नही हुआ जिसके कारण ग्रामीण कुए के पानी से प्यास बुझा रहे हैं।कुऐ की पानी पीने को मजबूर, लोगों को सता रहा है बारिश में महमारी फैलने का भय ,अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौन है।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here