Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *टिकट नहीं मिलने पर नाराज़ बिरेश ठाकुर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।*

*टिकट नहीं मिलने पर नाराज़ बिरेश ठाकुर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।*

0
1386

*टिकट नहीं मिलने पर नाराज़ बिरेश ठाकुर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।*

रायपुर:-
होली पूर्व संध्या कॉग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नई दिल्ली के कॉंग्रेस कार्यलय में आयोजित की किया गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से अनिला भेड़िया के नाम पर अंतिम मोहर लग चुकी है। कांग्रेस ने महिला कोटे को ध्यान में रखते हुवे अनिला भेड़िया का नाम कांकेर लोकसभा से फ़ाइनल किया। अनिला भेड़िया का नाम फाइनल होते ही कॉंग्रेस में पड़ी फुट पिछले लोकसभा में कांकेर लोकसभा से प्रत्याशी रहे बीरेश ठाकुर ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर हमर राज पार्टी का दामन थाम लिया है। अब बिरेश ठाकुर हमर राज पार्टी से कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी होंगे। इस घटनाक्रम के बाद बिरेश ठाकुर के समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है। और लगातार कॉंग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि पूरे देश मे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती कॉंग्रेस छत्तीसगढ़ मे डेमेज कंट्रोल के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here