Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *संशोधित खबर होली विशेष में,,,,,, लगाया गया था आज उसे खंडन किया...

*संशोधित खबर होली विशेष में,,,,,, लगाया गया था आज उसे खंडन किया जा रहा है।*

0
195

*संशोधित खबर
होली विशेष में,,,,,, लगाया गया था आज उसे खंडन किया जा रहा है।*
कांकेर
होली न्यूज़ के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर जी का होली न्यूज़ प्रसारित किया गया है जिसका कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई,सेवादल, महिला कांग्रेस खंडन करता है
बिरेश ठाकुर 1985 से छात्र राजनीति की शुरुआत से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं सरपंच, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य से लेकर कांग्रेस के लोकसभा के कैंडिडेट तक का सफर इन्होंने अपने व्यवहार व कुशल राजनीतिज्ञ की परिभाषित करते हुए किया महज़ 5350 मतों से करारी सिकत खाने के बाद भी पूरे लोकसभा में 5 सालों से सक्रिय भूमिका में रहकर कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी का झंडा उठाने का काम किया हैं और आज पुनः कांकेर लोक सभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है और निश्चित कांग्रेस पार्टी इन पर विश्वास जिताने की संभावनाएं व्यक्ति की हैं
1998 के बाद से कांकेर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लोकसभा क्षेत्र में फहराने में असफल रही है । परंतु आज कांकेर लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार हो चुका है एक एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाने के लिए कमर कस चुका है और बीरेश ठाकुर जी को टिकट मिलने के साथ ही कांग्रेस इस 25 सालों के अकाल को भुना सकती हैं ।

बीरेश ठाकुर जी ने होली न्यूज़ के बारे में खंडन करते हुए कहा की छात्र जीवन से लेकर मेरा दुनिया में अंतिम सांस तक कांग्रेस का सिपाही बनकर ही काम करता रहेगा । इस तरीके की फर्जी न्यूज़ चला कर ओझी हरकत करने वालों से कहना चाहूंगा कि बीरेश ठाकुर मतलब कांग्रेस कांग्रेस मतलब बीरेश ठाकुर इन चार वाक्य में ही विरोधियों को मेरा जवाब हैं जिसने इस तरीके की न्यूज़ प्रसारित की है। बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी की लोकसभा कैंडिडेट सूची आने वाली है और हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से सांसद बनाकर मोदी लहर को आईना दिखाएंगे ।
यह खबर कल बुरा माने होली के नाम से लगी थी कांग्रेस में प्रत्याशी घोषित नहीं होने के चलते हलचल लाने के लिए प्रकाशित किया गया था जिसे आज संशोधित कर खबर प्रकाशित किया जा रहा है।
अगर किसी पार्टी विशेष या व्यक्तिगत आहत हुवे हो तो हम खंडन करते हुवे आप सभी पाठकों को हैप्पी होली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here