Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला :—जिला मुख्यालय मोहला में मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा चौक...

*मोहला :—जिला मुख्यालय मोहला में मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा चौक में अयोजित किया गया होली महोत्सव*

0
374

मनीष कौशिक मोहला

मोहला :—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला में मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा चौक में आज संधाय मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा होली महोत्सव का अयोजन किया गया ।अयोजित इस होली महोत्सव में फाग गीत गायक सुनील बांसोड़ ने अपने फाग गीत के माध्यम से समा बांधा। कार्यक्रम संध्या 7 बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक जारी रहा। फाग गीत गायक सुनील बांसोड ने श्री कृष्ण राधा रास लीला और होली पर आधारित फाग गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया । वही विभिन्न फाग गीत पर दर्शक नाचते गाते और झूमते नजर आए जिला मुख्यालय मोहला में दुर्गा चौक में पुलिस अधीक्षक Y P सिंह ने सपत्नीक किया होलिका दहन आज होलिका दहन के अवसर पर पूरे भारत सहित जिला मुख्यालय मोहला में भी होलिका दहन किया गया। जिला मुख्यालय मोहला में दुर्गा चौक में मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,अयोजन में जिले के पुलिस अधीक्षक वाई पी सिंह ने सपत्नीक शिरकत कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। इसके साथ ही एसपी वाई पी सिंह और उनकी धर्म पत्नी ने नगरवासियों को होलिका दहन और होली पर्व की शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर , एवं बड़ी संख्या में नगरवसी व मां दुर्गा सेवा संस्थान के पदाधिकारी व पुलिस के जवान उपस्थित रहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here