Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ राहुल गांधी की’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’में व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में...

राहुल गांधी की’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’में व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने किया’मौन प्रदर्शन’ – ओम मरकाम कि रिपोर्ट

0
189

राहुल गांधी की’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’में व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने किया’मौन प्रदर्शन’  –  ओम मरकाम कि रिपोर्ट


जगदलपुर|
आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी की असम में आयोजित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सुनियोजित तरीके से व्यवधान उत्पन्न किए जाने व मंदिर जाने से रोकने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष ‘मौन प्रदर्शन’ किया,
शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा..हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी मणिपुर से शुरू होते हुए असम में पँहुची है भारत जोड़ो न्याय यात्रा हमारे बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, किसानों, गरीब मजदूरों,दबे कुचले लोगों के लिए न्याय की मांग को लेकर सफलतापूर्वक बढ़ रही है और इसका पूर्ण समर्थन राहुल गांधी जी को मिल रहा है और इस यात्रा में अपार जनसमर्थन से डरी भाजपा सरकार में असम के सबसे भ्र्ष्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा सुनियोजित ढंग से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं…पिछले दो दिनों से न्याय यात्रा के पोस्टरों को फाड़ा गया व बिजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर सुनियोजित हमले किया जा रहा है साथ ही राहुल गांधी जी को शंकर मंदिर जाने से रोका गया..जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोगों के मिल रहे जनसमर्थन से डरकर तरह तरह की कुत्सित प्रयास कर रही है..जिसका कॉंग्रेस पार्टी पुरजोर घोर निंदा व विरोध कर मौन प्रदर्शन कर रही है!

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,असीम सुता,अनुराग महतो, अल्ताफ़ उल्ला खान,पार्षद कमलेश पाठक, विक्रांत सिंह,उपेंद्र बांधे,अभिषेक डेविड,अंकित सिंह, नीलम कश्यप,एम ज्योति राव,विमल बिसाई, गीता नाग,लोकेश नन्दा,राजू सोढ़ी, अरुण गुप्ता, गुरमेल सिंह, लोकेश चौधरी, अनफ़ाज़ खान,राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here