Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर कलेक्टर ने किया मद्देड़ में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण समय-सीमा...

कलेक्टर ने किया मद्देड़ में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण समय-सीमा में खरीदी करने एवं बोनस भुगतान करने के दिय निर्देश,,,,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
132

कलेक्टर ने किया मद्देड़ में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

समय-सीमा में खरीदी करने एवं बोनस भुगतान करने के दिय निर्देश,,,,,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

तेलंगाना व महाराष्ट्र की सीमा से जुड़े भोपालपटनम में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने बीते दिन जिले के भोपालपटनम ईलाके का दौरा कर मद्देड़ में धान खरीदी केन्द्र, मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
मद्देड़ पहुंच कर कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर टोकन और बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली। जिन किसानों के खातों में खाता त्रुटिपूर्ण होने के कारण बोनस की राशि जमा नहीं हुई है उनकी राशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए। ग्राम देपला में मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति का अवलोकन किया तथा प्रारूप 6,7,8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने के संबध में बीएलओ से जानकारी प्राप्त की।
समक्का-सारक्का बैराज के डुबान क्षेत्र में कोत्तुर और तारलागुड़ा के प्रभावित किसानों से मुलाकात कर भू-अर्जन प्रकरण सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। यहां किसानों द्वारा सामूहिक मिर्ची की खेती की जाती है जिससे आर्थिक लाभ के संबंध में किसानों से जानकारी प्राप्त की जिसमें किसानों ने बताया कि परंपरागत खेती की अपेक्षा वर्तमान में नई पद्धति से खेती में अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
दौरे में कलेक्टर ने क्षेत्र के आस्था स्थल कालिका गुट्टा पहाड़ पर स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंच कर दर्शन किए तथा क्षेत्र के विकास, खुशहाली और शांति की कामना की। यहां कलेक्टर ने गोदावरी, इंद्रावती नदी के संगम स्थल का मुआयना भी किया।
भोपालपटनम क्षेत्र सीमावर्तीय राज्यों तेलंगाना और महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है जहां से क्षेत्र में सीमावर्तीय राज्यों से प्रवेश किया जाता है इसे देखते हुए कलेक्टर ने भोपालपटनम में अंतर्राज्यीय भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया। भोपालपटनम नगरपंचायत को व्यवस्थित तथा स्वच्छ बनाए रखने हेतु समूचित व्यवस्था बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। दौरे में कलेक्टर ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और समय-सीमा पे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार बीजापुर श्री डीआर ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर श्री यशवंत नाग सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here