Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा...

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
143

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,, पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संसोधित 2021) योजना की कंडिका -11 अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित कर चयन किया जाना है। वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित किया गया है। उक्त चयन परीक्षा में केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राएं जो कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत हो एवं कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हो केवल वहीं छात्र/छात्राएं परीक्षा में बैठने हेतु पात्र होंगे। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर पात्रताधारी छात्र/छात्राओं से प्राप्त संपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी साफ्ट/हार्ड कापी निर्धारित प्रपत्र में 07 फरवरी 2024 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग बीजापुर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here