Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को बांटा...

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को बांटा गया स्वीकृति पत्र,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
217

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को बांटा गया स्वीकृति पत्र,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,- केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का आयोजन ग्राम पंचायत तिमेड़ जनपद पंचायत भोपालपटनम में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। हितग्राहियों ने स्वीकृति पत्र मिलने के पश्चात खुशी जाहिए की और केन्द्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है।
नरेन्द्र झाड़ी ने ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ में बताया कि मेरी मां दृष्टिहीन है और मै कूली-मजदूरी कर जीवन-यापन करता हूं। मेरे लिए पक्की छत एक सपने जैसा था और मै एक टूटी-फूटी झोपड़ी में निवासरत हूं। जिसमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता हैं परंतु मुझे वर्तमान में योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवास की स्वीकृति मिली है मेरे द्वारा आवास का निर्माण जल्द ही पूर्ण कर गृह प्रवेश किया जाएगा। मेरे खुशी का ठिकाना नहीं है और मै शासन- प्रशासन को धन्यवाद करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here