Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *भोपालपटनम में संपन्न हुआ आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी का 1 दिवसीय कार्यक्रम*,,,,,,...

*भोपालपटनम में संपन्न हुआ आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी का 1 दिवसीय कार्यक्रम*,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
164

*भोपालपटनम में संपन्न हुआ आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी का 1 दिवसीय कार्यक्रम*,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

15 गर्भवती माताओं का हुआ निशुल्क पुंसवन संस्कार

भोपालपटनम,,,,,,,,,,, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण के उद्देश्यों को लेकर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के बताए हुए सूत्रों को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला प्रकोष्ठ द्वारा जन जागरण का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर भोपालपटनम में शिव मंदिर प्रांगण में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे महिला प्रकोष्ठ की टोली श्रीमती मीनाक्षी विश्वास एवं यामिनी यादव के मार्गदर्शन में गर्भवती माताओं को दैनिक दिनचर्या, खान-पान, रहन-सहन, पारिवारिक वातावरण आदि के बारे में बारीकी से जानकारी दिया गया। संस्कारवान संतान कैसे हो, जन्म से ही शिशु में महापुरुषों के संस्कार का उदय हो इसके सूत्र बताए गए। इस कार्यक्रम में 15 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार निशुल्क संपन्न हुआ।
नगर में यह कार्यक्रम शिव मंदिर समिति और रामायण मंडली तथा प्रज्ञा मंडल भोपालपटनम के सहयोग से संपन्न हुआ। नारियों को सशक्त बनाने हेतु महिला मंडल का गठन किया गया जिसमे सुश्री अर्चना वासम को अध्यक्ष के दायित्व पर मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव, ट्रस्टी, और व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संतोष अग्गिवार ने अपनी टीम के साथ बढ़ चढ़कर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रयास किया और महिलाओं की भागीदारी से सफल बनाया। जिला दंतेवाड़ा में 2से 5 फरवरी को होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए शक्ति कलश का नगर में प्रज्ञा गीतों के साथ भ्रमण कराया गया जिसमें नगरवासियों ने आरती थाली के साथ स्वागत, पूजा अर्चना किया।गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से वरिष्ठ परिजन रामयश विश्वकर्मा, विजय बहादुर राजभर, बीरा राजबाबू, खेमिन यादव, टी. हेमलता, चिनिता जंगम, रूक्मणी झाड़ी , परिव्रजक अच्छेलाल कुशवाह, अजीत पटेल, महेश नेताम,पवन सोनी, और स्थानीय परिजनों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here