Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा”के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा...

* आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा”के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” के आयोजन में विभिन्न गाँवों से मिट्टी एकत्रित कर , वीर शहीदोंको शत शत नमन *,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
156

* आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा”के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” के आयोजन में विभिन्न गाँवों से मिट्टी एकत्रित कर , वीर शहीदोंको शत शत नमन *,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*


भोपाल पटनम :::::::::::::कमांडेंट 170 बटालियन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा” के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” के आयोजन में विभिन्न गाँवों से मिट्टी एकत्रित करने के संबंध में ।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सी.आर.पी.एफ. 170 बटालियन के बैनर तले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के भोपाल पटनम अंतर्गत विभिन्न पंचायतो व गांवो से आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा”के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” का कारवाँ 170 बटा. भोपाल पटनम पहुँचा ।

आज इस कार्यक्रम के तहत वीर शहीदों को शत_ शत नमन किया गया।

मेरी माटी _मेरा देश कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत भोपालपटनम जिला बीजापुर के अंतर्गत जनपद कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में देश की खातिर शहीद हुए वीर_ वीरांगनाओं को याद करते हुए छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया!

इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिका कु.तुलेश्वरी प्रधान द्वारा देशभक्ति गीत *तेरी मिट्टी में मिल जाऊं तेरी नदियों में बह जाऊं* गाकर देशभक्ति की भावनाओं से ओत _प्रोत किया ।

इसके उपरांत देश की एकता और अखंडता की सद्भावना शपथ ग्रहण की गई एवं विभिन्न ग्राम पंचायत से आई मिट्टी का कलश यात्रा निकाली गई ।

जिसमें कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय भोपालपटनम के शिक्षिका_ छात्राएं एवं जनपद पंचायत स्टाफ विश्वकर्मा जी, प्रदीप कोर्राम एडीईओ कार्यक्रम अधिकारी कु.डिंपल वट्टी सीआरपीएफ 170 वी वाहिनी के कमांडेंट किशोर कुमार के नेतृत्व में चेरपल्ली सहायक कमांडेंट संदीप कुमार के परिचालन के अधिकारी _कर्मचारी व जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस क्षेत्र के नागरिको के साथ मिलकर इस बटालियन के अन्य सभी अधिकारियो व जवानो ने आजादी का अमृत महोत्सव “अमृत कलश यात्रा”के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” के तहत मिट्टी को कलश में एकत्रित करने का आयोजन बहुत खुशी और उल्लास के साथ किया गया।

इस दौरान निरीक्षक कुशलप्पा बी., अरुण एस, वी, सहायक उप निरीक्षक शिवप्पा हादीमनी , शामिल हुए सभी बच्चो, शिक्षक तथा नागरिको के बीच जलपान तथा मिठाई का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here