Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *क्रांतिकारी शहीद सीताराम कंवर को दी गई श्रद्धांजलि*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*क्रांतिकारी शहीद सीताराम कंवर को दी गई श्रद्धांजलि*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
148

*क्रांतिकारी शहीद सीताराम कंवर को दी गई श्रद्धांजलि*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

1857 में निमाड़ मध्यप्रदेश में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया था विद्रोह

बीजापुर। कंवर समाज बीजापुर के सदस्यों ने 9 अक्तूबर को क्रांतिकारी शहीद सीताराम कंवर के शहादत दिवस पर स्थानीय गोंडवाना भवन में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर कंवर समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश पैकरा ने कहा कि मध्यप्रदेश में निमाड़ के बड़वानी रियासत परिवार में पैदा हुए सीताराम कंवर अंग्रेजों से लोहा लेेते हुए 1857 के युद्ध मेें शहीद हुए थे।

राजेंद्र कंवर ने कहा कि सीताराम कंवर गोंडवाना साम्राज्य जबलपुर में शंकर शाह व रघुनाथ शाह के गुप्तचर सेना के प्रमुख थे।

अंग्रेजों ने धोखे से सीताराम की गोली मरवा दिया। इस आदिवासी वीर योद्धा ने समाज को एक नई दिशा दी है। कार्यक्रम में समाज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पमाला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर तारकेश्वर सिंह, डॉ कंवर, उत्तम पंचारी, योगेश्वर कपूर, खिलेश्वर कंवर, रामहित पैकरा, पुरुषोत्तम पैंकरा, ओम प्रकाश कंवर, साधना पैंकरा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं व युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here