Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कर्तव्य पर लापरवाही बरतने वाले मेस सर्वेन्ट को कलेक्टर ने किया निलंबित*,,,,,,,...

*कर्तव्य पर लापरवाही बरतने वाले मेस सर्वेन्ट को कलेक्टर ने किया निलंबित*,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
431

*कर्तव्य पर लापरवाही बरतने वाले मेस सर्वेन्ट को कलेक्टर ने किया निलंबित*,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिला अस्पताल में पदस्थ मेस सर्वेन्ट को कर्तव्य पर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर अजय रामटेके ने बताया कि 02 अक्टूबर 2023 को स्व० श्रीमती सरस्वती चंडाक का जिला चिकित्सालय बीजापुर के आपातकालीन विभाग में ईलाज के दौरान आकस्मिक मृत्यु पश्चात उनके परिजनों के द्वारा मरचुरी फ्रिजर में रखने की सहमति देने के पश्चात् मृतको के परिजनों के समक्ष मरचुरी फ्रिजर चालू स्थिति में शव को रखा गया तत्पश्चात् 03 अक्टूबर 2023 को परिजनों के द्वारा शव लेने पर शव को चूहा द्वारा कुतरना पाया गया, जिसके संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया से आपातकालीन विभाग में ड्यूटीरत कर्मचारी श्री कुडियम सोमलू, मेस सर्वेट जिला चिकित्सालय बीजापुर को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here