Friday, April 17, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home घरघोडा *जिला ट्रांसपोर्ट कल्याण यूनियन संघ का बैठक घरघोडा में हुआ सम्पन्न*,,,,,,,,,,,,,*आर, एल,...

*जिला ट्रांसपोर्ट कल्याण यूनियन संघ का बैठक घरघोडा में हुआ सम्पन्न*,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

0
157

*जिला ट्रांसपोर्ट कल्याण यूनियन संघ का बैठक घरघोडा में हुआ सम्पन्न*,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

घरघोड़ा ::::::::::: जिला ट्रांसपोर्ट कल्याण यूनियन संघ की बैठक आहूत की गई थी जिसमें रायगढ़ , घरघोड़ा , तमनार , कुडुमकेला , खरसिया , छाल के ट्रांसपोर्टर शामिल हुए बैठक में रायगढ़ जिले के लगभग 100 से अधिक गाड़ी मालिक शामिल रहे ।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भाड़ा को लेकर किया गया था बाहर के कुछ बड़े ट्रांसपोर्टरों द्वारा जिला ट्रांसपोर्ट के निर्धारित रेट से कम रेट में काम लिया जा रहा है ।

ट्रांसपोर्टरों को कम दर पर भुगतान किया जा रहा है जिसका असर सीधा छोटे गाड़ी मालिकों को पड़ रहा है आपको बता दें कि अधिकांशतः छोटे गाड़ी मालिकों द्वारा गाड़ी को फाइनेंस में लिया जाता है जिसका प्रतिमाह किस्त पटाना होता है ।

अभी वर्तमान की स्थिति में बरसात में माइंस में कोयला का उत्पादन कम होने के कारण छोटे ट्रांसपोर्टरों को किस्त पटाने में दिक्कत हो रही है ।

बाहर के ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम रेट में D O लेकर बाहर की गाड़ियों से ट्रांसपोर्टिंग कराया जाता है जिसके कारण रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्टरों को D O नहीं मिलने से किस्त पटाने में परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर जिला ट्रांसपोर्ट कल्याण यूनियन संघ द्वारा बैठक किया गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here