Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * भाजपा की परिवर्तन यात्रा में, अमित शाह के साथ कई दिग्गजों...

* भाजपा की परिवर्तन यात्रा में, अमित शाह के साथ कई दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश*,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
185

* भाजपा की परिवर्तन यात्रा में, अमित शाह के साथ कई दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश*,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

रायपुर:::::::::::: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में अपनी सत्ता वापसी के लिए भाजपा जल्द परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करने जा रही है।

12 सितंबर को भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर दौरे पर आएंगे।

भाजपा के परिवर्तन यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाबूलाल मंडावी भी शामिल होंगे।

भाजपा परिवर्तन यात्रा के बहाने बस्तर में खोई हुई साख वापस पाने की पूरी कोशिश करेगी।

दंतेवाड़ा से निकलने वाली BJP की परिवर्तन यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

सूत्रों से जानकारी आ रही है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस परिवर्तन यात्रा में शामिल हो सकती है।

यह बात साफ तय है कि 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहेगा।

दिग्गज नेताओं का सुरक्षा का इंतजाम करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

भाजपा नेताओं के अनुसार परिवर्तन यात्रा 16 दिन तक चलेगी।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में हो रही है, वहीं यात्रा का समापन बिलासपुर में 28 सितंबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here