Friday, April 24, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home उत्तर बस्तर *178 वी बीएसएफ के जवानों ने पौधे रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का...

*178 वी बीएसएफ के जवानों ने पौधे रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश* ,,,,,,,,,,,,,*आर. एल.कुलदीप की रिपोर्ट*

0
130

*178 वी बीएसएफ के जवानों ने पौधे रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश* ,,,,,,,,,,,,,*आर. एल.कुलदीप की रिपोर्ट*

दुर्गुकोंडल::::::::::: बीएसएफ 178 वी वाहिनी व पुलिस विभाग दुर्गकोंडल तथा शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल डांगरा छात्र छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान से गुरुवार दिनांक 03.08.2023 को श्री धनंजय कुमार सिंह,द्वितीय कमान अधिकारी और श्री नागमणि सिंह, उप समादेष्टा द्वारा स्कूल के प्रांगण तथा आसपास के इलाके में पौधे लगाकर सघन पौधारोपण का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य श्रीमती राजबती पोटाई, इंस्पेक्टर सुशील पटेल थाना प्रभारी दुर्गकोंडल, सुभेदार मेजर अनिल कुमार एवं बल के अन्य पदाधिकारियों तथा विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं और ग्राम वासियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही द्वितीय कमान अधिकारी श्री धनंजय कुमार सिंह 178 वी वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और जवानों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे काफी संख्या में लगाए गए और उपस्थित छात्र छात्राओं ग्रामवासियों को पौधे बांटे भी गए ।

पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दे दी गई।

पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल प्रांगण में उपस्थित समुदाय ने बीएसएफ द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here