*स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10 वीं 12 वीं टापर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया*,,, एम

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद विद्यालय भोपालपटनम के सभाकक्ष में 10 वीं एवम 12वीं में प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य एन राजेश के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी कांडिक नारायण सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवम विशिष्ठ अतिथि कमल सिंह कोर्राम को बनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय में प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए ।और उन्हें उत्साहवर्धन किया विद्यार्थी जीवन संघर्षमय जीवन है। और हम जितना मेहनत कर विद्या अध्ययन करेंगे ।।उतना ही ऊंची सीढ़ी पर पहुंच सकते हैं। और उन्नत शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आगे बढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होकर सफलता हासिल करना होगा। ।सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दिए और कहा है कि हमे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए ।वह लक्ष्य ऐसे होना चाहिए की जिससे माता पिता एवं विद्यालय के शिक्षक गौरवान्वित हो। साथी ही अध्यापक भी बधाई के पात्र हैं जो विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उनका मार्ग दर्शन महत्वपूर्ण रहा है। ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य एन राजेश ने कहा है कि विद्यालय मे प्रथम एवम द्वीतीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए ।आगे अच्छी विद्या अध्ययन के लिए मार्गदर्शन दिए । एवं उन्नत स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा तिलक लगाकर मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।साथी ही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिय एवं पलकों को अपने विद्यालय प्रबंधन को बधाई एवं धन्यवाद प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं एवं पालक उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES