प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के 6 वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
182

प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के 6 वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए कुल 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्य के 1 प्रकरण में मृतक मनबोध लेकाल के निकटतम वारिस उनकी पत्नि अगनबती लेकाल ग्राम ओड़सा तहसील भैरमगढ़। इसी तरह पानी में डूबने से मृत्यु के 5 प्रकरण में मृतक पिडोराम लेकाम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि फुलमती लेकाम ग्राम एवं तहसील भैरमगढ़, मृतिका बसंती कोरसा निकटतम वारिस उनके पिता रमेश कोरसा ग्राम पेदाकोड़ेपाल तहसील बीजापुर, मृतिका अंजिला कोरसा निकटतम वारिस उनकी माता दशरी कोरसा ग्राम पेदाकोड़ेपाल तहसील बीजापुर, मृतिका सोरा तेलम निकटतम वारिस उनकी माता शांति तेलम ग्राम नैमेड़ तहसील बीजापुर एवं मृतिका खुशबु तेलम निकटतम वारिस उनके पिता बदरूराम तेलम ग्राम नैमेड़ तहसील बीजापुर को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here