Homeछत्तीसगढ़*माओवादियों ने की युवक की हत्या, पुलिस की मुखबिरी के शक में...

*माओवादियों ने की युवक की हत्या, पुलिस की मुखबिरी के शक में मारी गोली*,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*माओवादियों ने की युवक की हत्या, पुलिस की मुखबिरी के शक में मारी गोली*,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

छत्तीसगढ़:::::महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करके उसके शव को गांव में फेंक दिया है।

युवक गढ़चिरौली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था और होली में अपने घर गया हुआ था।
मामला जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक साईनाथ नरोट (26) गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित गांव मर्दूहूर का रहने वाला था।

जो पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई करता था।

करीब 4 से 5 दिन पहले होली की छुट्टियों में अपने गांव लौटा था।

किसी काम से गुरुवार को वह गांव से बाहर निकलकर जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था। जिसकी सूचना नक्सलियों को मिली।

ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर गोली मार दी।

वारदात के बाद शव को गुरुवार की रात ही गांव के नजदीक में लाकर फेंक दिया था।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है, पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES