UDYAM CG08D0001018

Home Kanker *सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवाँ जत्था...

*सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवाँ जत्था मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिए रवाना*,,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

0
173

*सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवाँ जत्था मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिए रवाना*,,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

कांकेर:::::::::: 14 वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत दिनांक 20 फरवरी 2023 को 0945 बजे जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् पिछड़े नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवक एवं युवतियों के आठवें जत्थे को दुर्ग रेलवे स्टेशन से मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिए रवाना किया गया। जिसमें, 20 युवक-युवतियों सहित सीमा सुरक्षा बल के 01 पु़रूष सुरक्षा अधिकारी और 01 महिला सुरक्षा अधिकारी शामिल है। यह जत्था मुम्बई (महाराष्ट्र) में विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप भी बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे की खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी साथ ही मुम्बई (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मे 14 वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इलाके से इस वर्ष कुल 14 भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इस कार्यक्रम के आठवें जत्थे को मुम्बई (महाराष्ट्र) रवाना करते हुए श्री अरविंदर सिंह, उपमहानिरीक्षक, कार्यवाहक महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ एवं श्री दिनेश मुर्मू उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) ने शुभकामनाएँ दी।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here